रामपुर

Rampur News: किसानों ने पांचवें दिन भी राइस मिल में दिया धरना

Connect News 24

केमरी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का मिल परिसर में ही पांचवें दिन भी धरना जारी रहा।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने कहा कि शुक्रवार को मुरादाबाद में हुई महापंचायत में संगठन के उच्च पदाधिकारी मिल द्वारा पीड़ित किसानों के साथ मंडलायुक्त मुरादाबाद से मिले। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि किसानों का पैसा वापस मिलेगा। मुरादाबाद महापंचायत में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के उच्च पदाधिकारियो ने कहा कि ज़ब तक पीड़ित किसानों की फसलों का पैसा मिल या बैंक वापस ना करे तब तक मिल पर धरना लगातार जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बैंक पर आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक के कुछ अधिकारियों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर जालसाजी करके मिल को केवल एक करोड़ 35 लाख रुपये में नीलाम कर दिया। जबकि मिल का वर्तमान सर्किल रेट करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा है।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिल की नीलामी प्रक्रिया को गुपचुप तरीके से बाहरी लोगों से मिलकर बैंक मैनेजर ने मिल को नीलाम किया है। जिसकी जांच अगर बारीकी से कराई जाए तो इसमें लिप्त दोषी पकड़े जाएंगे। उन्होंने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की भी मांग की। इस मौक़े पर रामा शंकर,नरेंद्र गंगवार,विजय बाबू गंगवार,दानिश खान,इमरान अली,मनजिंदर सिंह गिल,कमल गंगवार,हरद्वारी लाल,सतेंद्र गंगवार,मोहन लाल,रवि पाण्डेय,जगदीश,सोम पाल,मदन लाल,श्याम बिहारी,नन्हे राम,हरीश,धर्मवीर,अरुण कुमार,सुंदर लाल,हरपाल गंगवार, खेमेंद्र, सुनील, नरपत, रामा शंकर, रहीश दूल्हा खान,भूरा भुडासी राधेश्याम,झुंडेलाल, जितेश कुमार, रिहान अली आदि किसान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button