बदायूं
Budaun News: डीजे की धमक से टूटी शराब की बोतलें
दातागंज (बदायूं)। नगर में शनिवार को एक डीजे की धमक से अंग्रेजी शराब की दुकान में कई बोतलें टूटकर बिखर गईं।
बताया जा रहा है कि डीजे सहारनपुर से कांसी गांव जा रहा था। उसके चालक ने बरेली बाईपास पर ही वाहन को रोका था। तभी उसने तेज आवाज में डीजे बजा दिया, जिससे दुकान में शराब की बोतलें निकल-निकलकर गिरने लगीं। जब तक सेल्समैन डीजे बंद कराने को भागे कि तब तक कई बोतलें टूट गईं। इससे सेल्समैनों और डीजे मालिक के बीच विवाद हो गया। उनमें गाली गलौज हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि बाद में उनके बीच फैसला हो गया। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि यहां कोई शिकायत करने नहीं आया है। शायद उनके बीच फैसला हो गया है। संवाद