बदायूं

Budaun News: हाईवे पर उमड़ा कांवड़ियों का रेला, गूंजे भाेले के जयकारे

Connect News 24

Rally of kanwariyas gathered on the highway, echoes of Bhale

कछला घाट से निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

– कछला घाट पर देर रात तक चला गंगा स्नान का दौर

– आस्था की डुबकी लगाकर पूजी कांवड़, रास्ते में मची धूम

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी/ कछला। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार पूरे दिन बरेली-मथुरा हाईवे बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। आस्था की डुबकी लगाकर शिव मंदिरों की ओर निकलीं कांवड़ियों की टोलियों ने कलाकारों का भी लुत्फ उठाया। कलाकारों के साथ थिरकते कांवड़ियों का रेला आगे बढ़ता गया।

सावन महीना के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए गंगाघाट से निकल रहे कांवड़ियों की अधिकतर टोलियों में झांकियों के अलावा कलाकार भी दिखे। एक-दूसरे से अच्छी कांवड़ सजाने में भी शिवभक्तों ने कसर नहीं छोड़ी। किसी टोली के साथ भोले का मंदिर सजा नजर आया तो कोई टोली शंकर-पार्वती बनी कलाकारों के साथ झूमती चली।

बाइक सवार कांवड़िया भी कम नहीं रहे। इससे पहले शिवभक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुरोहितों से कांवड़ पूजन कराया। मंत्रोच्चार के बाद गंगा आरती भी की गई। गंगाघाट के प्रसाद विक्रेताओं में चंद्रपाल ने बताया कि रविवार को काफी संख्या में कांवड़ियों के आने की उम्मीद है। इसके लिए विक्रेताओं ने अतिरिक्त प्रसाद का स्टॉक कर लिया है।

झांकी में भोले का परिवार, साथ में निकले कांवड़िये

बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गांव थानपुर बल्लिया के प्रधान टीकाराम और सिद्धबाबा मंदिर के महंत महीपाल के नेतृत्व में शिवभक्तों की टोली में कछला गंगाघाट से शुक्रवार देर शाम कांवड़ यात्रा शुरू की। घाट पर ही शिवभक्तों ने झांकी सजाकर उस पर शंकर, पार्वती और गणेश भगवान को विराजा। भोले के जयकारे लगाते हुए हाईवे के रास्ते शिव मंदिर की ओर निकले बल्लिया के कांवड़ियों ने भजन-कीर्तन भी किया। महंत ने बताया कि उनकी टोली में 70 शिवभक्त शामिल हैं। सावन महीना के अंतिम सोमवार को सभी सामूहिक रूप से जलाभिषेक करेंगे। इ

कछला घाट से निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

कछला घाट से निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button