पीलीभीत

Pilibhit News: लाइनमैन व संविदाकर्मी ने कार्रवाई का डर दिखाकर वसूल लिए 10 हजार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST

पीलीभीत। बिजली चोरी के मामले में कर्मचारियों ने एफआईआर का डर दिखाकर एक युवक से हजारों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी कर्मचारियों ने युवक पर दबाव बनाकर और रुपये देने की मांग की। युवक ने मामले की लिखित शिकायत अधीक्षण अभियंता से कर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला शेर मोहम्मद खां निवासी इमरान रजा खां ने बताया कि उसके घर में 12 अप्रैल को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसी दौरान केबल में फॉल्ट आने से बिजली चली गई। उन्होंने कर्मचारी को न बुलाकर खुद ही कटिया डालकर बिजली चालू कर ली। उसी दौरान लाइनमैन गौतम सिंह व संविदा कर्मी गोल्डी वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कहकर उनसे पांच हजार रुपये ले लिए।

इमरान का कहना है कि 14 अप्रैल को दोनों कर्मचारी दोबारा उनके घर पहुंचे और कहा कि मामला जेई के पास पहुंच गया है। लिहाजा 10 हजार रुपये और देने होंगे। इस पर इमरान ने असमर्थता जताते हुए उनसे एफआईआर दर्ज कराने के लिए कह दिया। मामला निपटाने के लिए कहने पर इमरान ने उन्हें फिर पांच हजार रुपये दे दिए, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें फिर रुपये देने के लिए धमकाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button