रामपुर

Rampur News: कार की टक्कर से कांवड़िया घायल, हंगामा

Connect News 24

Rampur News:कार की टक्कर से कांवड़िया घायल, हंगामा – Kanwariya Injured In Car Collision, Ruckus – Rampur News










Kanwariya injured in car collision, ruckus





रामपुर। कांवड़ लेकर बिलासपुर जा रहे एक कांवड़िये को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर हंगामा कर रहे कांवड़ियों को पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया। कार सवार ही घायल कांवड़िये को इलाज के लिए ले गया। उसके बाद उसे बिलासपुर पहुंचा दिया।

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के कोठा जागीर गांव के मनोज यादव अन्य ग्रामीणों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर सोमवार को वापस लौट रहा था। उनका जत्था जैसे ही हाईवे पर फोटो चुंगी के पास पहुंचा तो एक कार ने मनोज यादव को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। कांवड़ियों ने कार चालक को पकड़ लिया और हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार पहुंच गए। कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। पुलिस ने उसी कार में घायल कांवड़िये को बैठाकर जत्थे के साथ रवाना कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।



















© 2022-23 Amar Ujala Limited




X

Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप







Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button