बदायूं

अपहरण के बाद युवक की हत्या: बदमाशों ने गंगा नदी में फेंका शव, कपड़े से बंधे हुए थे हाथ-पैर

Connect News 24

Kasganj man murdered after kidnapping dead body found in budaun

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर गंगा नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान ओमपाल के तौर पर हुई। वह पड़ोसी जनपद कासगंज का रहने वाला था। बताया गया है कि उसको कार सवारों ने अगवा कर लिया था। हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया गया। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे।  

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव पीतम नगर हडौरा निवासी ओमपाल 27 अगस्त से लापता था। आरोप है कि अशोक नगर इलाके से कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। उसकी पत्नी राधा ने 28 अगस्त को दो लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए थे। 

ये भी पढ़ें- ‘देख लूंगा मंत्री को भी’: बाइक से गाड़ी टकराने पर सिपाही ने भाजपा नेता को बोले अपशब्द, हुआ निलंबित

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button