बदायूं

Budaun News: मेडिकल कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी

Connect News 24

molestation of girl students of medical college

घंटाघर पर एकत्र मेडिकल कॉलेज के छात्र। वीडियो से लिया फोटो

छात्रों ने किया पीछा, घंटाघर इलाका घेरा, कोतवाली पुलिस से शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम कुछ बाहरी लड़कों ने आकर छात्राओं से छेड़खानी की, जिससे गुस्साए छात्रों ने उनका पीछा करते हुए कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर इलाका घेर लिया लेकिन आरोपी वहां से भी निकलकर भाग गए। छात्रों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। मंगलवार सुबह इस संबंध में तहरीर देने को कहा है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना शाम को छात्र-छात्राएं परिसर में टहलने निकलते हैं। बताते हैं कि इसी दौरान शहर के कुछ लड़के भी कॉलेज परिसर में पहुंच जाते हैं। वह अक्सर छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। उनसे छेड़खानी करते हैं। कई बार ऐसा हो चुका था।

सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे रोजाना की तरह छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में टहल रहे थे। तभी बाहरी लड़के बाइक लेकर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने एक छात्रा का दुपट्टा पकड़कर खींच लिया, जिसपर उसने शोर मचा दिया। जब तक कॉलेज के छात्र एकत्र हुए, तब तक आरोपी लड़के वहां से निकलकर भाग खड़े हुए। कॉलेज के करीब 40-50 लड़के भी उनके पीछे लग गए। वह पीछा करते हुए शहर में घंटाघर पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक घंटाघर पर स्थित एक जिम में घुस गए। वहां मारपीट भी हुई, दो छात्रों को चोट भी आई। हालांकि आरोपी वहां से निकलकर भाग गए। बाद में सभी छात्र एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मौखिक शिकायत की।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। सभी छात्रों को वापस बुला लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ छात्र कोतवाली आए थे और शिकायत की थी। सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर मामले का पता लगाया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button