Shahjahanpur News: अभिषेक ने जीता किशोर अवार्ड-2023 का खिताब

हरदोई के अभिषेक ने जीता किशोर अवार्ड-2023 का खिताब प्रदान करते क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के प्रबंध नि
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के शाहजहांपुर महोत्सव-2023 में किशोर अवार्ड हरदोई के अभिषेक द्विवेदी को प्रदान किया गया। उन्हें ग्रुप के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने ट्राॅफी और 5100 रुपये नकद उपहार स्वरूप दिए। इससे पहले स्कूली बच्चों व कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कुटिया साहिब के बच्चों ने मनमोहक नृत्य पेश किया। अदरिका ने शिव तांडव, हर्शाली ने देश भक्ति गीत गाया। किशोर अवार्ड-2020 की विजेता अंशिका गुप्ता ने गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। मुंबई की स्टार सिंगर अंकिता कपूर, गोरखपुर से रेणुका शर्मा, रायबरेली की सृष्टि सिंह परिहार, लखनऊ के कृष्णा पटेल, रामू स्वामी, मोहम्मद अजीज, अंशिका गुप्ता, कुमार राजन ने गीत गाए।
नरेंद्र सक्सेना ने अंकिता कपूर के साथ युगल गीत गाया। समाजसेवा एवं व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उद्योगपति रामचंद्र सिंघल को अटल रत्न सम्मान दिया गया। इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, संजय चोपड़ा, अवधेश दीक्षित, सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, अशोक सिंह मौजूद आदि मौजूद रहे।