शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला गंगा प्लान की दी जानकारी

Connect News 24

Information about District Ganga Plan given in training program

जिला गंगा प्लान के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते यूनिट हेड नॉलेज एंड प्लान

शाहजहांपुर। जिला गंगा प्लान (डीजीपी) तैयार करने के लिए जिला गंगा समितियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की बृहस्पतिवार को शुरुआत हो गई। जीआईजेड-एसजीआर, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से डीजीपी तैयार किया जा रहा है।

बरेली मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के यूनिट हेड नॉलेज एंड प्लानिंग मिथिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रथम चरण में प्रदेश के शाहजहांपुर, बरेली व मुरादाबाद जिलों का जिला गंगा प्लान तैयार हो गया है। इसमें शाहजहांपुर का प्लान अनुमोदन के लिए राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, लखनऊ भेजा गया है। इसी की तर्ज पर ही अन्य जनपदों के जिला गंगा प्लान विकसित किए जाएंगे। प्रशिक्षण टीम में जीआईजेड-एसजीआर की तकनीकी सलाहकार अंजना पंत, मेराज अहमद, निकोलाई स्मिथ, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से मोहम्मद आलम शामिल रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शाहजहांपुर के साथ ही बदायूं, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, खीरी लखीमपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, संभल के जिला गंगा समिति प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button