बदायूं

Budaun News: शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है नारियल पानी

Connect News 24

Coconut water helps in keeping the body healthy

सड़क किनारे लगी दुकान से हरा नारियल खरीदते लोग। संवाद

डॉक्टर भी देते हैं पीने की सलाह, आज मनाया जाता है नारियल दिवस

संवाद न्यूज एजेेंसी

बदायूं। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर ओआरएस या नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। शरीर के लिए नारियल का पानी वरदान माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। वहीं नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है, इसी कारण कोरोना के दौरान इसकी काफी मांग रही है। हर साल दो सितंबर को नारियल दिवस मनाया जाता है।

शहर में फिलहाल चार से पांच जगह सड़क किनारे नारियल बेचे जा रहे हैं। ओम, रघुवर ने बताया कि इस समय प्रतिदिन करीब 100 से 150 नारियल बेच लेते हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के डॉ. नितिन सिंह ने बताया नारियल पानी पीने से उसमें मौजूद कई प्रमुख पोषक तत्व शरीर को फायदा देते हैं। इसमें मैगनीज, कॉपर, आयरन, जिंक, कार्बोहाइड्रेट मौजूद है।

नारियल पानी के फायदे

डिहाइड्रेशन : नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को तेजी से पूरी करता है। इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज का स्तर सामान्य हो जाता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है।

हाई ब्लड प्रेशर : हाई बीपी के मरीजों के लिए नारियल पानी वरदान है। इसमें मौजूद विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन करता है कम : भोजन करने से पहले नारियल पानी पानी से यह वजन कम करने में कारगर साबित होता है।

झुर्रियां नहीं आने देता : नारियल पानी में मौजूद साइटोकिन्स कोशिकाएं शरीर को जवान रखने में कारगर है। इससे चेहरे पर आ रही झुर्रियों और फाइन लाइंस को ठीक किया जा सकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button