Budaun News: इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका अब 10 सितंबर तक
बदायूं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से सभी प्रकार के पाठ्यक्रमों की तिथि को बढ़ा दिया है। ऐसे में बीए, बीएससी समेत और कोर्स में 10 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से छह माह के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की तिथि नहीं बढ़ाई है।
शहर के राजकीय डिग्री काॅलेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र है। केंद्र के समन्वयक डॉ. संजीव राठौर बताया कि जुलाई 2023 सत्र में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है। पहले यह तिथि 21 अगस्त थी।
कोऑर्डिनेटर ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित दो वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम विषयों में व ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
साथ ही एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी चल रहे हैं। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि छह माह के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों है। उनकी तिथि विश्वविद्यालय स्तर से नहीं बढ़ाई है। संवाद