बदायूं

Budaun News: योग में अंबिका सिंह, मेहंदी में एकता रानी रहीं अव्वल

Connect News 24

Ambika Singh stood first in Yoga, Ekta Rani stood first in Mehndi.

उझानी में मिताशी देशपांडे को पुरस्कृत करते राजन मेंदीरत्ता। स्रोत- स्कूल प्रबंधन

उझानी (बदायूं)। लिसनिंग मैक्स और जिला योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित शिक्षक उत्सव कार्यक्रम में जिलेभर के विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। योग में अंबिका सिंह और मेहंदी सजाने में एकता रानी ने पहला स्थान पाया।

पहले लिसनिंग मैक्स के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाया। शिक्षिकाओं की जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कई प्रकार के आसन के जरिये सेहत दुरुस्त रखने के नुस्खे गिनाए। प्राथमिक विद्यालय रापुर जगत की अंबिका सिंह प्रथम, नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की एकता रानी द्वितीय रहीं। वॉक रेस में एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूं की अंजू सक्सेना प्रथम और अंबिका सिंह द्वितीय, थ्रो बॉल में भी अंजू को प्रथम स्थान मिला। मेहंदी में एकता रानी, गायन में मिताशी देशपांडे और लिसनिंग पर स्पीच में जूनियर हाईस्कूल म्याऊं की शिक्षिका कमलेश अव्वल रहीं।

समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिलाध्यक्ष मेंदीरत्ता ने कहा कि योग करने से पहले स्थिति, विधि, समय, श्वांस और विचार का ध्यान रखना आवश्यक है। इस दौरान कंचन सक्सेना, सुरेंद्र सिंह, इकबाल अहमद, मनोज यादव, ब्रजेश यादव, किरन सिंह, शांति देवी, मनाली, अदिति, नेहा, साक्षी आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button