रामपुर

Rampur News: सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों से 2.60 लाख की ठगी

Connect News 24

रामपुर। सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक एजेंट ने दो युवकों हरिओम (21) और विपिन (23) से दो लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। कई माह बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो युवकों ने एजेंट से संपर्क का प्रयास किया तो उसका फोन बंद आया। पीड़ितों ने एजेंट के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी घर से फरार है।

मसवासी केशोनगली गांव निवासी हरिओम कुमार पुत्र बाबूराम और खुशहालपुर गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र जीवन सिंह ने इंटर तक पढ़ाई की है। दोनों के पिता किसान हैं। नौकरी की तलाश में युवक निकटवर्ती गद्दीनगली गांव निवासी एक युवक के संपर्क में आए। आरोप एजुकेशन वीजा पर सिंगापुर में रह चुका है। उसने दोनों युवकों को सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और ढाई-ढाई लाख रुपये देने की बात कही। दोनों युवकों के पासपोर्ट है।

जून में एक युवक ने एजेंट के खाते में एक लाख 60 हजार और दूसरे युवक ने एक लाख रुपये डलवा दिए। पैसे मिलने के बाद से ही एजेंट लापता है। उसका फोन भी बंद है। दोनों युवक उसके घर पहुंचे तो आरोप गायब मिला। परिजन भी कुछ नहीं बता सके। ठगी का एहसास होने पर दोनों युवकों ने पुलिस को तहरीर दी। मसवासी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी घर से फरार है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button