बरेली

Bareilly News: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हत्या की धमकी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 04 Sep 2023 01:58 AM IST

हाफिजगंज (बरेली)। खाता गांव के रहने वाले अनस अंसारी ने सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हत्या की धमकी दी है। पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की। रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हाफिजगंज इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि आरोपी की चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। इसमें उसने किसी बाबा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हत्या की बात कही है। कई लोगों ने ट्वीट कर इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हत्या करने की धमकी देने की बात कबूल की।

ट्वीट में मुख्यमंत्री को धमकी देने का आरोप

आरोपी की चैट के स्क्रीनशॉट को कई लोगों ने ट्वीट किया है। कई लोगों ने बाबा शब्द को लेकर मुख्यमंत्री की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मुख्यमंत्री को धमकी देने की बात से इन्कार किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button