शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिना सुविधाओं के दिया पार्किंग का ठेका, पुवायां ईओ से जवाब-तलब

Connect News 24

Parking contract given without facilities, reply sought from Puwayan EO

पुवायां में मैजिक वाहन चालकों को जागरूक करते थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय

– एसडीएम बोले – लगाई गई टीमें, अवैध वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। बिना सुविधाओं के पार्किंग ठेका होने और सभी सड़कों पर वसूली होने के बाद विवाद बढ़ने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद एसडीएम ने नगर पालिका के ईओ को नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है।

गौरतलब है कि पुवायां में नगर पालिका की ओर से बिना जमीन चिह्नित किए ही पार्किंग का ठेका दे दिया गया। ठेकेदार ने वसूली शुरू कराई तो मैजिक, टेंपो और ई रिक्शा चालकों से विवाद शुरू हो गया। वाहन चालक राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार की पत्नी पूर्व विधायक शकुंतला देवी और एसडीएम संजय पांडेय से मिले।

उन्होंने बताया कि पालिका की ओर से अपने कार्यालय के पास बोर्ड लगाकर जिस स्थान को पार्किंग स्थल घोषित किया गया है, वहां दस गाड़ियां भी नहीं खड़ी हो सकती है। इसके अलावा वहां पर कोई सुविधा भी नहीं है। इससे वहां पर पार्किंग कैसे चल सकती है।

उधर, पार्किंग ठेका देने वाली नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद अब तक ईओ की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। वह फोन ही नहीं उठाते हैं। सोमवार को एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि शिकायत के बाद नगर पालिका के ईओ को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है।

इसके साथ ही समस्या का समाधान कराने के लिए भी कहा गया है। पार्किंग स्थल के अलावा कहीं सड़कों पर वसूली होती पाई जाती है तो कार्रवाई के लिए पुलिस, राजस्व और पालिका कर्मचारियों की टीमें लगाई गई हैं।

इंस्पेक्टर ने किया वाहन चालकों को जागरूक

पुवायां। पार्किंग ठेके को लेकर कई दिनों से विवाद की स्थिति होने के बाद सोमवार को थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने मैजिक वाहनों के अड्डों का भ्रमण किया। थाना प्रभारी ने चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि पार्किंग स्थल पर ही वसूली शुल्क के अनुसार ही होगी। इसके अलावा कहीं सड़क पर पार्किंग की कोई रसीद काटता है तो उसकी शिकायत पुलिस से करें, कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button