बरेली

Bareilly News: नौगवां गांव के संपर्क मार्ग से हटेंगे बैरियर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 06 Sep 2023 02:24 AM IST

फरीदपुर। नौगवां गांव के संपर्क मार्ग को नियमविरुद्ध तरीके से बंद करने के मामले में अब सीओ ने हल्के वाहनों के लिए मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के रास्ता बंद करने पर टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

फरीदपुर टोल प्लाजा के पास से नौगवां गांव के लिए संपर्क मार्ग जाता है। टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी ने घाटे का हवाला देकर मार्ग पर बैरियर लगा दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि बड़ी संख्या में वाहन यहां से गुजर जाते हैं। इस वजह से टोल वसूली नहीं हो पाती। तीन दिन पहले बैरियर हटाने को लेकर टोल कर्मचारियों की गांव के रहने वाले नेतराम से मारपीट हुई थी।

इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विहिप के जिलाध्यक्ष ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और सीओ फरीदपुर गौरव सिंह से की थी। सीओ ने टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी से मार्ग बंद करने की जानकारी की। कंपनी ने पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड भवन के सहायक अभियंता का आदेश पत्र दिखाया। पत्र में भारी वाहनों का आवागमन बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर सीओ ने हल्के वाहनों को यहां से गुजरने देने के निर्देश दिए हैं। फरीदपुर सीओ गौरव सिंह ने बताया कि अगर छोटे वाहनों को रोका गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button