Pilibhit News: स्वास्थ्य शिविर में निकले दो मलेरिया पॉजिटिव

बिलसंडा में लगे स्वास्थ कैंप में जांच कराते मरीज । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। नगर के वार्ड नंबर पांच में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों को जांच कर दवा वितरित की गई ।
नगर के शाखा मैदान में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता ने फीता काटकर किया। शिविर में आए हुए मरीजों की जांच की गई, इसके बाद उन्हें दवाई वितरित की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनीष राज शर्मा ने बताया कि कैंप में 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया । जिसमें दो लोग मलेरिया पॉजिटिव निकले। उनको दवा दी गई। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने घर व आसपास में साफ सफाई रखें। मच्छर को न पनपने दें। इस दौरान डॉक्टर अखलाक अहमद, आशीष सक्सेना, वैभव सक्सेना, अवनीश राठौर, रजत सागर समेत कई लोग मौजूद रहे।
00
स्वास्थ्य शिविर में हुआ 300 मरीजों का परीक्षण
परामर्श देने के साथ दवाएं भी दी गईं
बिलसंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 300 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां बांटी गईं।
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गए शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनीश राज शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मरीजों को कोई असुविधा न हो इसके लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई। पहले काउंटर पर मरीजों का पंजीकरण तथा दूसरे पर परीक्षण किया गया।
शिविर में बुखार, खांसी, पेटदर्द, दाद, खुजली, शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज आए। जिनका डॉक्टरों ने चेकअप किया। शिविर सुबह दस बजे से दिन में दो बजे तक चला। शिविर में मुड़िया बिलहारा, मीरपुर, गौहनिया, रौतापुर, मझगमा, मरौरी खास समेत कई गांव के मरीज पहुंचे।
मरीजों को दिए डॉक्टर ने सुझाव
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनीष राज शर्मा ने बताया कि इन दिनों बुखार अधिक तेजी से फैल रहा है। रात में सोते हुए मच्छरदानी का प्रयोग करें। उबला हुए पानी को ठंडा करके पियें, ताजा खाना खाएं, आसपास गंदगी न होने दें, गंदे पानी का ठहराव भी न होने दें , नित्यक्रिया के बाद तीन बार साबुन से हाथ धोएं समस्या होने पर डॉक्टर से दवाई लें।

बिलसंडा में लगे स्वास्थ कैंप में जांच कराते मरीज । संवाद