बरेली

Bareilly News: चोटी कटवा के साथ आई महिलाएं, बोलीं- भाजपा नेता ने कब्जाई मजार

Connect News 24

बरेली। भाजपा के टिकट पर पार्षदी का चुनाव लड़ चुकीं फिजा के पेट पर लात मारकर गर्भ गिराने का मुकदमा दर्ज होने पर दूसरे पक्ष की महिलाएं शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। फिजा के पति शारिक अब्बासी पर मजार की जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर मोइन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा ने मुकदमे को झूठा बताया।

सप्ताहभर पहले शारिक अब्बासी ने आईएमसी के युवा विंग के जिलाध्यक्ष साजिद सकलैनी समेत कुछ लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में एफआईआर कराई थी। आरोप था कि उन्हें पीटा गया और उनकी पत्नी के पेट पर लातें मारी गईं। जिस कारण उनका गर्भपात हो गया। इस बीच शुक्रवार को दूसरा पक्ष एसएसपी कार्यालय पहुंचा।

महिलाओं का नेतृत्व कर रहे मोइन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा ने बताया कि शारिक अब्बासी भाजपा नेता होने की धौंस देकर मदीना शाह इमामबाड़े की जमीन पर कब्जा कर बेचना चाहता है। साजिद सकलैनी ने इस जगह की बाउंड्री कराने के लिए वक्फ बोर्ड में पैरवी की थी। वक्फ बोर्ड के आदेश पर हाल ही में चहारदीवारी बनवा दी गई थी। तभी से शारिक इन लोगों से रंजिश मानता है। इस पक्ष की चक महमूद निवासी जेबा ने एसएसपी को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शारिक अब्बासी ने बताया कि साजिद और उसके आका मुकदमे के बाद से घबराए हुए हैं। वह लोग दो-तीन दिन से समझौते के लिए उसके इर्द-गिर्द चक्कर काट रहे हैं। रुपये देने की भी पेशकश की जा रही है पर उनकी पत्नी के गर्भपात के लिए यही लोग जिम्मेदार हैं। वह किसी सूरत में समझौता नहीं करेंगे। इसीलिए ये लोग मजार पर कब्जे का आरोप लगा रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button