रामपुर

Rampur News: भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Connect News 24

रामपुर। मिलक के एक गांव निवासी महिला ने भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने का आरोप लगाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप बताया कि पड़ोसी से उनका रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार एक साथी के साथ उसके घर पहुंचे और खुद को किसानों का नेता बताते हुए उसे धमकी देने लगे। महिला ने किसान नेता पर छेड़खानी और कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया। शोर मचाने पर तमंचा निकालकर धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले मिलक क्षेत्र के ग्राम लोहा पट्टी निवासी डालचंद ने भी आदेश शंखधार पर धमकी और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

मुझे नौ जून को जान से मारने की धमकी का पत्र मिला था। तीन माह बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज कराने वालों को मैं नहीं जानता। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

-आदेश शंखधार, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button