शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: शिकायत पर महिला को पीटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
बंडा। घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने की शिकायत पर लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बंडा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे वह घर पर अकेली थी। तभी एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया और हाथ पकड़ कर खींचने और अश्लील हरकतें करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। जब उसने इसकी शिकायत की तो तीन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। संवाद