Rampur News: चार-चार घंटे के लिए गुल हो रही बिजली
रामपुर। रामपुर शहर में बिजली सप्लाई पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही। जन्माष्टमी के त्योहार के बाद से एक बार फिर व्यवस्था बेपटरी हो गयी है। अब दोपहर को तीन बजे से चार घंटे के लिए बिजली जा रही है। उसके साथ रात 12 बजे से चार घंटे के लिए सप्लाई बाधित हो रही है। मौसम परिवर्तन लगातार चल रहा है। इसको देखते हुए बिजली सप्लाई भी लगातार बाधित हो रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद बढ़ती उमस की वजह से घरों में लोगों काफी उलझन हो रही हैं। आलम यह है कि हर रोज दोपहर को तीन से सात बजे और रात 12 से चार बजे तक सप्लाई बाधित हो रही है। बिजली सप्लाई का ढर्रा यह लगातार चल रहा है। इसको देखते हुए लोग बिजलीघरों में भी संपर्क कर रहे हैं, किसी का कोई सटीक जबाव नहीं मिल पा रहा है।
आलम यह है कि रात भर बिजली जाने से मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहते हैं। मौजूदा समय मे शाहबाद गेट, ज्वालानगर, पहाड़ी गेट और डूंगरपुर में सबसे अधिक सप्लाई बाधित हो रही है। इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि शाहबाद गेट पर शट डाउन की वजह से रात को बिजली सप्लाई चली गयी थी। जबकि अन्य जगह बारिश की वजह से सप्लाई बंद थी।