बदायूं
Budaun News: कस्तूरबा स्कूल से बाहर निकल गईं दो छात्राएं, सोता रहा स्टाफ; रात में सुनसान सड़क पर मिलीं

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज कस्बे में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से शनिवार रात दो छात्राएं बाहर निकल गईं। हैरानी की बात यह है कि विद्यालय के स्टाफ को भनक तक नहीं लगी। गनीमत यह रही कि उस दौरान पुलिस सड़क पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने दोनों छात्राओं को सुनसान सड़क पर जाते देखा। पुलिस ने रोककर दोनों से पूछताछ की। इस पर दोनों ने खुद को कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा बताया। पुलिस दोनों छात्राओं को लेकर थाने आ गई।