बरेली

Bareilly News: 32 करोड़ के बजट से और स्वच्छ होगी शहर की हवा

Connect News 24

बरेली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में सातवां स्थान हासिल करने पर नगर निगम को 32 करोड़ का नकद पुरस्कार मिला है। इसमें से 28 करोड़ जारी हो चुके हैं। इस बजट से शहर में स्वच्छता व वायु गुणवत्ता को और बेहतर किया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के अधिकारी रोहित सिंह के मुताबिक नेशनल क्लीन एअर प्रोग्राम (एनसीएपी) के तहत देश के 131 शहरों में वायु प्रदूषण को रोकने और वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए लागू कार्ययोजना के आधार पर रैंकिंग जारी हुई थी। सर्वे के तहत हर साल एक अप्रैल से 31 मार्च तक मूल्यांकन होता है। प्रदर्शन के आधार पर रैंक मिलती है। मूल्यांकन का आधार अपशिष्ट प्रबंधन, सड़कों पर धूल को रोकने, निर्माण कार्य से उठने वाली धूल को रोकने, वाहनों के उत्सर्जन, औद्योगिक व अन्य उत्सर्जन पर नियंत्रण, जागरूकता के प्रयास और पीएम 10 के स्तर में सुधार होता है। इसी आधार पर अंक मिलते हैं। तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों में बरेली सातवें स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर नगर निगम को 32 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिलता है। इसमें से 28 करोड़ जारी हो चुके हैं।

प्राप्त बजट से ये कार्य होंगे

– साइड पटरी पर पौधरोपण।

– सीएनडी वेस्ट प्लांट निर्माण।

– वाटर स्प्रिंकलर की खरीदारी।

– ग्रीन क्रीमोटोरियम निर्माण।

– सिटी फॉरेस्ट डेवलपमेंट।

– पेड़ों की धुलाई व छंटाई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button