Bareilly News: युवती के मंगेतर को धमकाया, फोन पर युवक बोला- उससे शादी की तो जान से मार दूंगा

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में एक युवक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने उसे नशा देकर विवाह प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। अब आरोपी उसे अपनी पत्नी बनाने का दबाव बना रहा है। छात्रा के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है। इस पर आरोपी ने फोन पर प्रेमिका के मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी है। युवती के घरवालों ने आरोपी युवक और आर्य समाज संस्था के प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती निवासी युवती की मां ने आर्य समाज संस्था के प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी स्नातक की छात्रा है। बिथरी थाना क्षेत्र के एक युवक ने उससे जान पहचान बढ़कर दोस्ती कर ली। वह अपने दो दोस्तों के साथ उनकी बेटी को फुसलाकर ले गया।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने चलती एंबुलेंस में किया कुछ ऐसा, चालक के फूल गए हाथ-पांव



