रामपुर

Rampur News: समूहगान प्रतियोगिता में सर्व संस्कृति स्कूल का रहा अव्वल

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल में रविवार को भारतीय विकास परिषद की ओर से समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच स्कूलों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सर्व संस्कृति स्कूल प्रथम, आरएएन पब्लिक स्कूल द्वितीय और ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ने तीसरा स्थाना प्राप्त किया।

रविवार को समूहगान प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल व संस्थापक पूर्व विंग कमांडर एचके राय ने किया। बच्चों ने संस्कृत व हिंदी समूह गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें सर्व संस्कृति विद्यालय ने प्रथम, आरएएन पब्लिक स्कूल द्वितीय और ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इतने छोटे बच्चों को तराश कर एक कलाकार के रुप में प्रस्तुत करना सचमुच सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगाताएं पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान भी बनाने का कार्य करती हैं। इस दौरान डायरेक्टर मोहित राय, निर्देशिका निधि राय, प्रधानाचार्या वंदना शर्मा, भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष सोनू तनेजा, प्रांतीय महिला संयोजिका कविता खुराना, निवेदिता मित्तल, डॉ. अंशु सक्सेना, मधुबाला गुगलानी ने विचार रखे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button