बदायूं
Budaun News: बारिश के कारण नहीं हो सकी आकलन परीक्षा
बदायूं। कक्षा एक से चार तक के बच्चों की ओएमआर शीट पर आकलन परीक्षा सोमवार को नहीं हो सकी। फिलहाल परीक्षा की अगली तिथि घोषित नहीं की गई है।
सोमवार को प्रस्तावित परीक्षा के चलते सुबह शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समय से विद्यालयों में पहुंचना शुरू कर दिया। बाद में आठ बजे स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप में अवकाश का मैसेज आने से सभी अससंजस में पड़ गए। विभागियों अधिकारियों से बात की तो स्पष्ट हो सका कि बारिश के कारण डीएम ने सोमवार को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। ऐसे में परीक्षा स्थगित कर दी गई। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि फिलहाल परीक्षा की अगली तिथि तय नहीं की गई है। संवाद