बरेली
Bareilly News: सड़क हादसे में घायल प्रधान के बेटे की इलाज के दौरान मौत
कांट। थाना क्षेत्र के गांव खुटरिया निवासी प्रधान स्नेहलता के पुत्र राहुल (31) व उसका छोटा भाई रोहित हादसे में घायल हो गए थे। बरेली में अस्पताल में राहुल की मौत हो गई।
शुक्रवार को राहुल व रोहित शाहजहांपुर जा रहे थे। शाहजहांपुर-जलालाबाद हाईवे पर महुआ तिराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए थे। राहुल को गंभीर हालत में बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह राहुल की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद



