बदायूं

बदायूं में हादसा: बारिश के दौरान झोपड़ी की कच्ची दीवार गिरी, नीचे दबकर किसान की मौत

Connect News 24

farmer died due to mud wall collapse while rain rain in budaun

मिट्टी के नीचे दबी बाइक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान हादसा हो गया। गांव भूड़ा में झोपड़ीनुमा कच्चे मकान की दीवार गिरने से 65 वर्षीय किसान अनोखेलाल की मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे अनोखेलाल झोपड़ी में लेटे हुए थे। उस दौरान हल्की बारिश हो रही थी, तभी अचानक कच्ची दीवार गिर गई। 

मिट्टी की दीवार के नीचे अनोखेलाल दब गए। उनके साथ एक बाइक और अन्य सामान भी दब गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने दीवार का मलबा हटाकर किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

ये भी पढ़ें बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button