बरेली

Bareilly: दूसरे समुदाय के युवकों ने छात्रा को दी जान से मारने की धमकी, चाकू से कर चुके हैं हमला

Connect News 24

youths threatened to kill the girl in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में समुदाय विशेष के युवकों ने छात्रा को इंस्टाग्राम और बाद में मोबाइल पर कॉल करके जान से मारने की धमकी दी। पांच सितंबर को उक्त युवकों ने जंक्शन के बाहर छात्रा पर चाकू से हमला किया था। इसमें वह बच गई थी। छात्रा की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।  

बारादरी थाना क्षेत्र की सतीपुर निवासी अंशिका सक्सेना ने बताया कि मढ़ीनाथ निवासी उसकी सहेली की आरोपी युवकों में से एक से दोस्ती थी। 15-20 दिन पहले किसी बात को लेकर सहेली का युवक से झगड़ा हो गया। युवक सहेली को परेशान करने लगा तो उसने युवक को फटकार दिया था। पांच सितंबर को वह बदायूं से परीक्षा देकर लौट रही थी। 

ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत

बरेली जंक्शन पर उतरी तो तीन युवक पीछा करने लगे। ऑटो में भी बैठ गए। डर की वजह से वह ऑटो से उतर गई। युवक भी उतर आए। इसी दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू हाथ में लगा। मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अंशिका की ओर से बारादरी थाने में भी तहरीर दी गई है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button