बदायूं

Budaun News: तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, जेल भेजा

Connect News 24

बदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने सोमवार को एक हिस्ट्रीशीटर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

हिस्ट्रीशीटर नदीम पुत्र शब्बीर ककराला के वार्ड नंबर 18 का रहने वाला है। उसके खिलाफ अब तक पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। सोमवार सुबह थाना पुलिस कस्बे में अपराधियों को तलाश कर रही थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर ककराला के यात्रीशेड के नजदीक पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर बेहद शातिर है। उसके खिलाफ अलापुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम, जानलेवा हमला, गैंगस्टर आदि के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे दोपहर के समय जेल भेज दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button