रामपुर

Rampur News: किसानों ने राइस मिल में शुरू की भूख हड़ताल

Connect News 24

Farmers started hunger strike in rice mill





केमरी (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में चल रहे राइस मिल केमरी पर मंगलवार को 22वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के दौरान पांच किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए।

केमरी की राइस मिल में भूख हड़ताल पर बैठने वाले किसानों ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़नी है। भूख हड़ताल में बैठने वालो में जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, महेश बाबू गंगवार और राजेंद्र सिंह शामिल रहे। जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने कहा कि किसानों के हित में चल रहे धरना प्रदर्शन में भूख हड़ताल पर अभी मेरे साथ संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने अनशन शुरू कर दिया है। आगे जरूरत पड़ी तो और किसान भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। हमारा और हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों का पैसा हर हाल में वापस मिलना चाहिए। हम किसानों का पैसा सरकार से नही मांग रहे। बल्कि हम तो यह ही चाहते हैं कि जो धांधली मिल की नीलामी में हुई है और मिल नीलामी हुई, उसे रद्द किया जाना चाहिए।

इसके बाद मिल की दुबारा नीलामी हो, जिससे जो पैसा बैंक का है वो बैंक के पास चला जाए और बाकी रुपया किसानों को मिल जाए। इसमें जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के सदस्य गांव-गांव जाकर किसानों से मिलें और उनकी समस्याओं को सुनें। 25 तारीख की लखनऊ पंचायत में 2 हजार लोगों के साथ जिला रामपुर से कूच करेंगे। इस दौरान उमेश पटेल, प्रेम पाल सिंह, हरपाल सिंह, महेंद्र पाल, राम प्रताप, विशाल, कल्लू राम पांडेय, दानिश खान, नवाब, वीरेंद्र गंगवार, हरद्वारी लाल,भगवान दास, एडवोकेट नरेंद्र गंगवार,उपेंद्र, यासीन, अकीन शाह आदि किसान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button