पीलीभीत

Pilibhit News: आवास सूची में नाम न होने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 14 Sep 2023 11:44 PM IST

Disabled people protested against names not being in the housing list

प्रदर्शन करते दिव्यांग । स्त्रोत – ग्रामीण

पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के दिव्यांगों ने आवास सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने सूची में नाम शामिल कराने की मांग की।

गांव में एक स्थान पर एकत्र हुए दिव्यांगों ने बताया कि उनसे आवास दिलाने के लिए अभिलेख लिए गए थे। मगर जो सूची जारी हुई है, उसमेें मात्र तीन दिव्यांगों के आवास ही स्वीकृत हुए हैं। प्रदर्शनकारी दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, रामसागर, अनिल, मैकूलाल, रानी देवी, चंपतराम, केसरी लाल आदि शामिल थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button