Pilibhit News: अब तक सिर्फ 53 फीसदी किसानों का ही हो सका सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:42 PM IST
पीलीभीत। पहली अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए जिले में किसानों के पंजीकरण और सत्यापन का काम चल रहा है। अब तक 976 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के बाद सभी का सत्यापन होना है। समीक्षा के दौरान सत्यापन की अमरिया तहसील क्षेत्र की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। अमरिया में 33 फीसदी यानी 312 में से 102 किसानों का ही सत्यापन हो सका है। जिले में 976 में से अब तक 518 किसानों का सत्यापन को चुका है।
सरकारी दर पर धान की खरीद के लिए इस समय पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने पर शासन का जोर है। किसान जागरूक भी हो रहे हैं लेकिन सत्यापन की प्रक्रिया सुस्त होने के कारण यह पूरा नहीं हो पा रहा है। अब तक 976 किसानों ने ही अपना पंजीकरण कराया है। इनका सत्यापन संबंधित तहसीलों से होना है।
पंजीकरण, सत्यापन की तहसीलवार स्थिति
तहसील कुल पंजीकृत सत्यापन प्रतिशत
पूरनपुर 225 152 67
बीसलपुर 212 109 51
सदर 110 85 77
कलीनगर 117 70 60
अमरिया 312 102 33
कुल 976 518 53
0000
वर्जन
किसानों के पंजीकरण को लेक तहसील स्तर से सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम के बाद एडीएम के स्तर से प्रपत्रों की जांच होती है। प्रक्रिया चल रही है। – वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ