बरेली

Bareilly News: होटल में हुआ था झगड़ा, मोबाइल लापता, वेटर समेत कई से पूछताछ

Connect News 24

बरेली। जिम संचालक प्रेम कुमार की मौत के मामले में तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। होटल में हुए झगड़े से तार जोड़कर तफ्तीश की जा रही है।

प्रेम कुमार के परिजनों का कहना है कि दो लड़कियों खुशबू व काजल और एक युवक ज्ञानदेव का नाम प्रेम ने उन्हें बताया था। पिता ऐबरन कुमार की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट लिखकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रेम जिम बंद करने के बाद कुदेशिया पुल के पास रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। प्रेम का रेस्टोरेंट में झगड़ा हुआ था। भाई के मुताबिक जब कॉल की तो झगड़े की आवाज आ रही थी। इसके बाद प्रेम का मोबाइल बंद हो गया जो उनके पास भी नहीं मिला। चर्चा है कि प्रेम की रेस्टोरेंट के वेटर से मारपीट हुई थी। प्रेम ने एक साथी को फोन कर बुलाया था और वेटर ने भी अपने मिलने वालों को फोन किया था। कुछ देर बाद ही प्रेम घायल अवस्था में कुदेशिया पुल के पास मिला था।

वर्जन

प्रेम कुमार की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उसका मोबाइल फोन गायब है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी स्थिति साफ होगी। – राहुल भाटी, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button