बदायूं

Budaun News: फिर बढ़ी इग्नू में दाखिले की तिथि, 20 तक करें आवेदन

Connect News 24

केंद्र कोआर्डिनेटर ने विभिन्न पाठयक्रमों की जानकारी भी दी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दी है। अब 20 सितंबर तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. संजीव राठौर ने बताया कि दाखिला लेने की तिथि बढ़ गई है। पहले यह 10 सितंबर थी, जो अब 20 सितंबर कर दी गई है। ऐसे में प्रवेश के अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम के दो वर्षीय पाठ्यक्रम तो एमकॉम व ग्राम्य विकास में स्नातकोत्तर व डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ व छह माह अवधि के बहुआयामी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में ऑनलाइन प्रवेश लिया जा सकता है।

प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार से निशुल्क पुस्तकें प्रदान की जाती हैं, जो उनके घर पर डाक से भेजी जाती हैं। बीए, बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में एससी/एसटी के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश दिया जाता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button