Budaun News: 47 किलो भार वर्ग में सीते सिंह ने जीता रजत पदक

महिला खिलाड़ी सीते सिंह अपने मेडल के साथ।स्रोत-स्वयं
बदायूं। झारखंड के जमशेदपुर में मिलेनी हॉल में सीनियर नेशनल ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से सीते सिंह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने 47 किलो भारवर्ग में खेलते हुए 247.5 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
इससे पहले मार्च में बरेली मेें आयोजित मंडलीय चैंपियनशिप में उन्होंने भाग लिया था। वहां पर उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। सीते सिंह गांव ब्योर की रहने वालीं हैं। वह गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कोच ब्रजेश साहू ने बताया कि बरेली की प्रतियोगिता के आधार पर इनका चयन झारखंड के लिए किया गया था। संवाद