बदायूं

Budaun News: युवा संसद में दीपांशी करेंगी प्रतिभाग

Connect News 24

Deepanshi will participate in Youth Parliament

दीपांशी यादव।

बदायूं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर दो अक्तूबर को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन विषय पर नई दिल्ली में होने वाली युवा संसद के लिए जेएस पीजी कॉलेज की दीपांशी यादव का चयन किया गया है। वह शीघ्र ही प्रथम चरण में लखनऊ में राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करेंगी।

जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डाॅ. संजय कुमार की अध्यक्षता में गठित चयन समिति में डॉ. हुकुम सिंह, डाॅ. रुचि द्विवेदी, डाॅ. पूर्णिमा गौड़ ने विभिन्न कॉलेजों से बुलाए गए युवाओं में दीपांशी यादव का चयन किया गया। दीपांशी जेएस पीजी कॉलेज उनौला की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं, जिन्होंने विभिन्न विभागों की अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रमाण पत्र और मेडल प्राप्त किए हैं।

जिला स्तरीय चयन के दौरान कोमल, लता, सगुन शर्मा, मयंक तोमर, अनूप सिंह आदि युवाओं ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन रवेंद्र पाल सिंह एवं संजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button