Budaun News: वरिष्ठ पेंशनर्स व मेधावियों का सम्मान

स्काउड भवन में पेन्शनर्स परिषद के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पेन्शनर्स को सम्मानित करते डीएम मनोज क
पेंशनर्स परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पेंशनर्स परिषद के जनक स्व. त्रिपुरारी सरन का जन्मदिन एवं उप्र राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद का स्थापना दिवस शनिवार को स्काउट भवन में मनाया गया। इस मौके पर 74 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स के अलावा हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों का सम्मान किया गया।
संस्था के संरक्षक भीमसेन सागर की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम मनोज कुमार मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि वे पेंशनर्स की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने परिषद के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार के लिए भी आश्वस्त किया। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने कहा कि पेंशनर्स की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
मुख्य कोषाधिकारी ने किसी भी समस्या के लिए व्यक्तिगत रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया। परिषद के सदस्य डीके अग्रवाल ने शहीदों को नमन करते हुए देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं कर्तव्य निभाने हेतु सभी का आह्वान किया। कवि एवं समीक्षक महेश मित्र द्वारा संस्था के संस्थापक स्व. त्रिपुरारी सरन को अपने गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राथमिक शिक्षा संघ (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष सीमा यादव ने भी विचार व्यक्त किए। स्काउट एंड गाइड के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्यारे सिंह यादव, सुरेश चंद्र सक्सेना, सुजान सिंह राठौर, गुलाब सिंह राठौर, प्रताप सिंह, गयादीन मौर्य, श्यामचंद्र गुप्ता, मोहन लाल यादव, राधेश्याम, रवींद्र मोहन सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन संतोष कुमार शर्मा एवं सुरेश चंद्र सक्सेना ने किया।