Budaun News: छात्रा का स्कूल जाना किया दुश्वार, मनचले पर रिपोर्ट
उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में एक मनचले ने छात्रा का स्कूल जाना दुश्वार कर दिया। जैसे ही छात्रा स्कूल जाने को घर से निकलती मनचला रास्ते में जाकर खड़ा हो जाता और छात्रा पर फब्तियां कसता। छात्रा ने परिवार वालों को जानकारी दी, जिस पर पिता ने मनचले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति के अनुसार उनकी बेटी इंटर की छात्रा है। वह रोजाना साइकिल से स्कूल आती-जाती है। टीटू उर्फ तेजेंद्र सागर पिछले गई दिनों से उनकी बेटी पर फब्तियां कस रहा था। उसके स्कूल आने-जाने के दौरान आरोपी रास्ते में खड़ा हो जाता और उसे परेशान करता।
11 सितंबर को जब उनकी बेटी स्कूल से लौट रही थी। तब आरोपी भी उसके पीछे लग गया। छात्रा जैसे-तैसे घर आई। उसने अपने परिवार वालों को नकारी दी। जब छात्रा के परिवार वालों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो उसने गालीगलौज की। जब वह नहीं माना तो थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।