Budaun News: डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, तीन घायल

डीसीएम की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद
मुजरिया। बदायूं-दिल्ली रोड पर डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोग घायल हो गए।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी संजीव शनिवार को सहसवान से नया ट्रैक्टर खरीदकर ला रहे थे। इस दौरान उनके साथ रिश्तेदार इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव जजरामपुर निवासी प्रमोद और उदयवीर भी थे। दोनों ट्रैक्टर पर बैठे थे और संजीव ट्रैक्टर चला रहे थे। बताते हैं कि वह ट्रैक्टर लेकर मटकुली गांव के नजदीक पहुंचे कि तभी सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रैक्टर बीच से टूट गया जबकि तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। संवाद