बरेली

Bareilly News: दोस्तों की बाइक ने मारी टक्कर, पुल से गिरकर मरा था प्रेम

Connect News 24

बरेली। जिम संचालक की कथित हत्या के मामले को पुलिस ने इत्तफाक माना है। उसके दोनों दोस्तों को पुलिस ने फिलहाल जेल भेज दिया है। उन्हें नशे में बाइक से टक्कर मारने का आरोपी माना गया है।

प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर गौटिया के ही प्रमोद राजपूत व बंटी पर लापरवाही का आरोप साबित हुआ है। आरोपी प्रमोद ने बताया कि तीनों लोगों ने कुदेशिया फाटक के एक होटल में खाना खाया था। तीनों नशे में थे पर वहां से निकले तो प्रेम ने बीयर पीने की इच्छा जताई। तब एक बाइक पर प्रेम और दूसरी पर वो दोनों मठ की चौकी पहुंचे। वहां बीयर पीकर घर की ओर चले। प्रेम की बाइक कुदेशिया पुल के एक किनारे पर बेहद धीमी गति से चल रही थी। उनकी बाइक थोड़ी तेज गति से आई तो प्रेम की बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। तब प्रेम पुल से नीचे गिर पड़ा। बंटी भी अपनी बाइक से पुल पर गिरा और उसे कुछ चोट लगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद दोनों काफी डर गए थे, इसलिए मदद के बजाय घर चले गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button