बरेली

Bareilly News: व्यापार के नाम पर भाजपा नेता से हड़पे दस लाख रुपये

Connect News 24

बरेली। मेहमानी में आए रिश्तेदार ने भाजपा नेता से व्यापार करने के नाम पर दस लाख रुपये खाते में डलवा लिए। बाद में रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुरेश शर्मा नगर निवासी संजीव कटियार अपने क्षेत्र में भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक हैं। वह बिजली के उपकरणों की दुकान भी चलाते हैं। संजीव के मुताबिक 2018 में बहन के ममिया ससुर कानपुर निवासी शिवनाथ कटियार परिवार समेत उनके घर आए थे। शिवनाथ ने तेल की फैक्टरी लगाने के लिए दस लाख रुपये उधार मांग लिए और दो महीने में लौटाने की बात कही।

शिवनाथ ने संजीव से दस लाख रुपये अपने परिवार की महिला सीमा कटियार के खाते में ट्रांसफर करा लिए। सीमा से दस लाख रुपये शिवनाथ ने अपने बेटे प्रदीप कटियार और संदीप कटियार की फर्म के खाते में डलवा लिए। संजीव ने कई बार शिवनाथ से रुपये लौटाने को कहा, लेकिन वह टालमटोल करते रहे। बार बार कहने पर शिवनाथ ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। संजीव ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी। बारादरी थाने में धोखाधड़ी करने वाले सभी लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button