रामपुर

Rampur News: मगरमच्छ देख दहशत में आए ग्रामीण

Connect News 24

रामपुर। मिलक में रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव के पास मिलक बिलासपुर रोड पर एक तालाब में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। कुछ ही देर में मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। मगरमच्छ को पानी में देख कर ग्रामीणों ने उसे पत्थर मारना शुरू कर दिए, जिससे वह नीचे चला गया।

सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के चलते टीम को सफलता नहीं मिली। तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय चारों ओर पानी है और यह मगरमच्छ किसी नहर या नदी से गांव में आ गया। वन विभाग के प्रभारी रतनलाल ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह उसे पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों से खेतों पर न जाने को कहा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button