रामपुर

Rampur News: युवक को बंधक बनाकर पीटने में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Connect News 24

रामपुर। घर से गायब एक पेंटर घायल अवस्था में परिजनों को भूसे के ढेर में दबा मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मोहल्ले के ही पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद एनसीआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अमन पुत्र राहत अली पेंटर का काम करता है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह मोहल्ले का ही शादाब पुत्र अनीस अली अमन को मजदूरी दिलाने के नाम पर घर से बुलाकर ले गया था। आरोप है कि इसके बाद शादाब ने रंजिशन अपने पिता अनीश की मदद से अमन को मारापीटा और बंधक बनाकर मोहल्ले में ही एक स्थान पर भूसे के ढेर में बंधक बनाकर दबा दिया। इसके बाद किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने उसे बंधन मुक्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कस्बा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button