बदायूं

Budaun News: बरखेड़ा में दो पक्षों में विवाद, झोंपड़ी भी जलाने का आरोप

Connect News 24

Dispute between two parties in Barkheda, allegation of burning hut also

बरखेड़ा गांव में तैनात पुलिस बल। संवाद

कुत्ते के भौंकने पर हुआ था विवाद, गांव में पुलिस तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में मामूली बात पर बड़ा विवाद हो गया। तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच एक कुत्ते के भौंकने को लेकर मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के लोगों ने पहले कुत्ते को पीटा, फिर उसे बचाने वालों के साथ मारपीट की। इसमें चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। अब उन्होंने एक झोंपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इससे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

ग्राम बरखेड़ा में 15 सितंबर को विशंभर सिंह और कल्लूराम पक्षों में विवाद हो गया था। विशंभर सिंह के कुत्ते ने कल्लूराम के बेटे पर भौंक दिया था। इससे उसका बेटा डंडा लेकर आया और उसने विशंभर के कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर उन्होंने कुत्ते को पीटने का विरोध किया और उससे यह भी कहा कि वह कुत्ते को बांधकर रखेंगे।

आरोप है कि इसके बावजूद कल्लूराम, रामबाबू, संजीव, गुड्डू और उनके परिवार के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने विशंभर और उनके परिवार वालों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें काफी चोटें भी आईं। बाद में पुलिस ने विशंभर की तहरीर पर चारों आरोपियों को नामजद करते हुए उनके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। यह मामला 15 सितंबर को ही शांत हो गया था लेकिन शुक्रवार शाम कल्लू पक्ष की संतोष पत्नी रामवीर ने झोंपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

आग लगाने के संबंध में मंगलवार को भीम आर्मी की ओर से ट्वीट किया गया, जिससे गांव के हालात बिगड़ने की आशंका पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने संतोष की तहरीर पर अनूपी नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। लेकिन पुलिस की छानबीन में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। कुछ लोगों का कहना है कि झोंपड़ी के नीचे एक तख्त भी पड़ा था लेकिन आग लगने से पहले उसे बाहर निकाल लिया गया था। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। बस थोड़ा सा फूस जला।

इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पहले कल्लूराम पक्ष की ओर से मारपीट की गई थी। बाद में आग लगने का नया मामला सामने आया है। हालांकि इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना सीओ बिसौली कर रहे हैं।

बरखेड़ा गांव में तैनात पुलिस बल। संवाद

बरखेड़ा गांव में तैनात पुलिस बल। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button