पीलीभीत

Pilibhit News: अनजान से बनाएं दूरी, सोशल मीडिया पर रहें सतर्क

Connect News 24

Keep distance from strangers, be cautious on social media

पुलिस की पाठशाला को संबो​धित करते पुलिस क्षेत्राा​धिकारी आलोक सिह । संवाद

पुलिस की पाठशाला : पुलिस को समय रहते दें सूचना, अपराध छिपाने से बढ़ते हैं अपराधियों के हौसले

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। आधुनिकता की दौड़ में सशक्त और सतर्क रहने की जरूरत है। कई बार अनजाने में अपराध हो जाता है। सोशल मीडिया का प्रयोग सीमित करें और अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनके सोशल मीडिया पर दिए गए लिंक को फॉलो न करें। जरूरत पड़े तो समय रहते पुलिस को सूचना दें।

यह बातें सीओ आलोक सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुुई पुलिस की पाठशाला में छात्राओं से कहीं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा हथियार है। सोशल मीडिया से जुड़ने के बाद लोग ऐसी दुनिया से जुड़ जाते हैं जिससे कोई मतलब नहीं होता। पास-पड़ोस, घर परिवार को भूलकर ऐसे लिंक, मैसेज को लोग लाइक करते है, जिनसे उनका कोई मतलब ही नहीं होता।

साइबर क्राइम से बचना है तो खुद स्मार्ट बनना होगा। जागरूकता ही बचाव है। अपराध को छिपाया नहीं जा सकता। कई बार अनजाने में भी अपराध हो जाता है। अपराध का खामियाजा पूरी जिंदगी भुगतना पड़ सकता है, मगर सोच समझ कर लिए गए निर्णय से गलती नहीं होती।

उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय उनके साथ है और सुरक्षा देने को तैयार है। समस्या होने पर डायल 112, महिला अपराध होने पर 1090 डायल कर पुलिस की सहायता लें। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने कहा कि अपराध को छिपाने से अपराधी के हौसले बुलंद होते हैं। इससे बड़े अपराध का जन्म होता है। ऐसे में जुल्म के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।

प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि पहले बालिकाओं को कॉलेजों भेजने से अभिभावक डरते थे। अब कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। अपराधी खौफ खा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। अंत में महाविद्यालय की अनुशासन प्रमुख डॉ. रेखा सिंह ने आभार व्यक्त किया।

पाठशाला में डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. मधुर मिश्रा, डॉ. अर्निका दीक्षित, शोभना मिश्रा आदि प्रवक्ता और महाविद्यालय का स्टाॅफ मौजूद रहा।

००००००

सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम, ट्विटर, फेसबुक आदि के प्रयोग में सतर्कता बरतनी चाहिए। अनजाने लोगों से दूरी बनाकर रखे। बगैर सोचे-समझे किसी लिंक को फॉलो न करें। इसकी जानकारी पुलिस की पाठशाला से हुई है।

– रोशनी वर्मा

किसी भी अपराध के होने पर उसे छिपाने से अपराधी के हौसले बढ़ते है और अपराधी फिर दोबारा अपराध करता है। अपराध होने पर सूचना पुलिस को देनी चाहिए। इसकी जानकारी हुई है।

– शिल्पी

अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 आदि पर सूचना देने से पुलिस की मदद शीघ्र मिलती है। महिला अपराध पर पीड़िता और शिकायतकर्ता की पहचान नहीं बताई जाती। इसकी जानकारी पाठशाला में हुई है।

– शीतल राठौर

बाल विवाह का डटकर विरोध करना चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक करने और बाल विवाह और अन्य अपराध होने पर इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए।

– प्रिया

पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते पुलिस क्षेत्रााधिकारी आलोक सिह । संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button