बदायूं

Budaun News: सगे साढ़ू ने की थी दुर्वेश की हत्या

Connect News 24

पुलिस ने किया खुलासा, निशानदेही पर कुल्हाड़ी भी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। थाना उसहैत पुलिस ने दुर्वेश हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। हत्यारोपी उसका सगा साढ़ू है।

थाना उसहैत क्षेत्र के गांव नौली फतुहाबाद निवासी दुर्वेश पुत्र दान सिंह 15 सितंबर को घर से घास लेने खेत पर गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर पिता ने युवक की थाने में गुमुशदगी दर्ज कराई। इसी दौरान 17 सितंबर को दुर्वेश का शव ततारपुर निवासी त्रिवेणी पुत्र राजेंद्र के बाजरे के खेत में पड़ा मिला।

पुलिस ने अब इस मामले में दुर्वेश के सगे साढ़ू अजयवीर पुत्र चंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी नाराज रहती थी तथा अपने मायके में रह रही थी। उसे शक था कि इसमें दुर्वेश का हाथ है। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button