Budaun News: वजीरगंज पुलिस ने पांच पशु चोर पकड़े
सैदपुर। वजीरगंज पुलिस ने पांच पशु चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी, दो तमंचे, चार मोबाइल और दस हजार रुपये भी बरामद किए।
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि वह रात्रि गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम करकटपुर के पास संदिग्ध हालात में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में सवार पांच लोगों से पूछताछ की। ऐसे में बुलेरो सवार पुलिस को देखकर घबरा गए। उन्होंने अपने नाम शमीम और भूरे निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान, नाजिम और मुनाजिर निवासी ग्राम खल्ली थाना सहसवान तथा सुबोध यादव निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सोरों जिला कासगंज बताए। बताया कि वे क्षेत्र से भैंसों को चुराकर ले जाते हैं। पहले लेजाई गई भैंसों को उन्होंने संभल में 20 हजार में बेच दिया था। संवाद



