बदायूं

Budaun News: बकरी चुराकर ले जा रहे बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Connect News 24

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौली में बुधवार रात कार सवार चोरों ने एक घर से कुछ बकरियां चुराने की कोशिश की। जागने पर मकान मालिक के बेटे ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया।

गांव निवासी सूरजपाल पुत्र मानसिंह ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात करीब दो बजे एक इको कार में सवार होकर आए बदमाश उसकी बकरियां चुराकर ले जा रहे थे। जब उसने बदमाशों को बकरियां ले जाते देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर उसका पुत्र रतनपाल जाग गया। उसने बदमाशों को बकरी ले जाने से रोका तो एक ने उस पर फायर कर दिया, जिससे गोली उसके पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। इसी दौरान बदमाश उसकी एक बकरी को ले जाने में कामयाब हो गए। सूरजपाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button