बदायूं
Budaun News: रोडवेज बस में कैंटर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
बिसौली। कोतवाली बिसौली क्षेत्र में दिल्ली से लौट रही रोडवेज बस को बदायूं से मुरादाबाद जा रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। चालक ने तत्काल ही बस को एक साइड में कर लिया, जिससे बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए।
रोडवेज बस बिसौली से दिल्ली के बीच चलती है। बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे एक कैंटर ने इस बस में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक अजेंद्र ने सभी यात्रियों को उतारकर कैंटर के पीछे बस दौड़ा दी और फैजगंज बेहटा पुलिस को सूचना दी। फैजगंज बेहटा पहुंचने पर पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। बाद में रोडवेज चालक ने कैंटर चालक कन्हैया से लिखित समझौता कर लिया। संवाद



